আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गोठानों के कार्य में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

Published on: September 28, 2021
---Advertisement---

महासमुंद. जिला पंचायत महासमुंद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकाश छिकारा ने अलग-अलग आदेश जारी कर दो ग्राम पंचायतों के सचिवों को तत्काल निलंबित कर दिया है. जनपद पंचायत पिथौरा के ग्राम पंचायत धनोरा के सचिव श्याम सुंदर नायक और जनपद पंचायत बागबाहरा के ग्राम पंचायत बागबाहरा कला ग्राम पंचायत सचिव टेकराम दीवान को गोधन न्याय योजना के तहत गोठानों के कार्य में लापरवाही बरतने के कारण छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत सेवा (अनुशासन एवं अपील) नियम 1999 के नियम 04 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था. जवाब संतोषप्रद न पाए जाने के कारण निलंबन की कार्रवाई की गई. श्याम सुंदर नायक ग्राम पंचायत सचिव का निलंबन अवधि में जनपद पंचायत पिथौरा मुख्यालय और टेकराम दीवान का निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत बागबाहरा निर्धारित किया गया है.

https://अब कक्षा 5वीं से 12वीं के पाठ्यक्रम में शामिल होगी महात्मा गांधी की बुनियादी शिक्षा

जिला स्तरीय कोविड-19 डेथ ऐसर्टेनिंग कमेटी का गठन

महासमुंद. कोविड-19 के कारण मृत व्यक्तियों के परिजनों, आश्रितों को अनुदान सहायता देने हेतु अपर कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कोविड-19 मृत्यु विनिश्चियन समिति (कोविड-19 डेथ ऐसर्टेनिंग कमेटी CDAC) गठित की गई है. समिति में सदस्य के तौर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग, जिला अस्पताल/मेडिकल कॉलेज और विषय विशेषज्ञ शामिल है. उपरोक्त समिति भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा आईसीएमआर द्वारा जारी गाइडलाइन ऑफिसियल डॉक्यूमेंट कोविड-19 डेथ के अनुसार मृत व्यक्तियों के परिजनों, आश्रितों के आवेदन पर चिकित्सा दस्तावेजों का परीक्षण कर निर्धारित प्रपत्र में मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करेंगे.

https://सोने के दाम फिसले, चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए नया भाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now