আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही, मुख्यमंत्री ने कार्यपालन अभियंता को किया निलंबित

Published on: May 5, 2022
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के सनावल में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान जनता की शिकायत पर कन्हर अंतर्राज्यीय परियोजना के अंतर्गत भू-अर्जन प्रकरणों के त्वरित निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण कार्यपालन अभियंता कार्यालय अधीक्षण अभियंता श्याम बरनई परियोजना मण्डल अम्बिकापुर उमाशंकर राम को निलंबित कर दिया. मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना के लिए अपनी जमीन देने वाले किसानों के हितों की रक्षा सर्वोपरि है, इस कार्य में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. निलंबित अवधि में उमा शंकर राम का मुख्यालय कार्यालय मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव (बांगो) परियोजना बिलासपुर निर्धारित किया गया है.

https://36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन… बिन बुलाए शादी में पहुंचे हजारों लोग

ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मुख्यमंत्री ने ऑन द स्पॉट स्वीकृत किए 4 लाख रुपए

रायपुर. भेंट-मुलाकात अभियान में दूसरे दिन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बलरामपुर जिले के रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आरागाही पहुंचे. इस दौरान तम्बेश्वरनगर की रहने वाली श्रीमती रीना विश्वास मुख्यमंत्री से मिलने पहुंची और बेटे के ब्रेन ट्यूमर के इलाज के लिए मदद मांगी. श्रीमती रीना ने बताया कि बेटे के इलाज के लिए बड़ी राशि खर्च हो चुकी है. महिला ने आवेदन लिख पाने में असमर्थता दिखाई तो प्रार्थी की ओर से नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने स्वयं आवेदन लिखा, और आवेदन पर मुख्यमंत्री ने तत्काल 4 लाख रुपए की राशि स्वेच्छानुदान से स्वीकृत कर दी. इस पूरे घटनाक्रम में राज्य सरकार की संवेदनशीलता दिखी. ऑन द स्पॉट मिली मदद से प्रार्थी महिला के चेहरे पर राहत के भाव दिखे. परिवार ने मुख्यमंत्री का आभार जताया.

https://10वीं-12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को हेलिकॉप्टर राइड कराएगी सरकार, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now