रायपुर. राज्य शासन द्वारा शनिवार को नगरीय प्रशासन विभाग के दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के कार्यों में लापरवाही और जनप्रतिनिधियों से दुर्व्यवहार करने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इनमें नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया के मुख्य नगरपालिका अधिकारी खेल कुमार पटेल और नगर पंचायत गौरेला, जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही के मुख्य नगर पालिका अधिकारी आईपी सोनी शामिल हैं. निलंबन की अवधि में पटेल का मुख्यालय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय सरगुजा और सोनी का मुख्यालय निलंबन अवधि में संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर नियत किया गया है. पटेल और सोनी को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी.
http://यह कैसा लॉकडाउन, मनरेगा के तहत यहां तालाब गहरीकरण कर रहे मजदूर!
पेट्रोल पंपों में 25 प्रतिशत स्टाक रखना अनिवार्य
रायपुर. राज्य शासन द्वारा कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लागू राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के दौरान शासकीय उपयोग के लिए छत्तीसगढ़ में स्थित सभी पेट्रोल पंपो में उपलब्ध पेट्रोलियम उत्पादों जैसे पेट्रोल, डीजल, सीएनजी आदि का 25 प्रतिशत स्टाक आरक्षित रखना अनिवार्य कर दिया गया है. इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा मंत्रालय से आदेश जारी किया गया है.







