कोरबा. कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने शनिवार को पाली धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया. कलेक्टर ने केन्द्र पर धान खरीदी के लिए किए गए इंतजामों का निरीक्षण किया. श्रीमती कौशल ने धान खरीदी में लापरवाही बरतने और किसानों के खरीदे गए धान के स्टेगिंग में दिशा निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण समिति प्रबंधक शर्मा को तत्काल निलम्बित कर दिया और पाली के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को कार्यभार देने के निर्देश नोडल अधिकारी को दिए. कलेक्टर ने पाली समिति में धान खरीदी से संबंधित रजिस्टरों, बारदानों की उपलब्धता, नमीं मापक यंत्र, समर्थन मूल्य से संबंधित डिस्प्ले और बारिश की स्थिति में धान को बचाने के लिए तारपोलिन आदि की व्यवस्था की जानकारी ली.
http://पुलिस पर प्रियंका गांधी का आरोप, बोलीं- मेरा गला दबाकर रोका, धक्का दिया
श्रीमती कौशल ने धान खरीदी के लिए पंजीकृत किसानों की संख्या पटवारियों द्वारा बोंए गए धान के रकबे के सत्यापन की सूचना देने की जानकारी किसानों से ली. किसानों ने बताया कि खरीदी शुरू होने के पहले राजस्व अमले द्वारा बोएं गए धान के रकबे के सत्यापन करने की जानकारी उन्हें दी गई थी और पटवारियों द्वारा उनके खेतों में जाकर धान का सत्यापन भी किया गया है. कलेक्टर ने बोंए गए धान के रकबे के आधार पर धान खरीदने के लिए टोकन जारी करने आदि के बारे में भी पूछा. श्रीमती कौशल ने खरीदी केन्द्र पर रखे बारदानों को भी देखा और खरीदे गए धान से भरे बोरों की स्टैगिंग ठीक ढंग से करने के निर्देश उपस्थित कर्मचारियों को दिए.
http://मादा हाथी की मृत्यु पर प्रभारी वन मंडलाधिकारी निलंबित, मुख्य वन संरक्षक को नोटिस







