कसडोल/बलौदाबाजार. पुलिस अधीक्षक आईके एलेसेला ने नाबालिग संबंधित अपराध की विवेचना में लापरवाही, महिला के साथ दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप में पलारी थाना प्रभारी चमरा राम चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय रक्षित केंद्र बलौदाबाजार रखा गया है. निलंबन अवधि में इन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी. साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पिताम्बर पटेल को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है. इसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर देने का आदेश जारी किया गया है.
https://बी-1 में नाम सुधारने, फौती और नामांतरण के लिए राशि की मांग, पटवारी निलंबित
ज्ञात हो कि 19 सितंबर को गुमशुदा नाबालिग अपने घर वापस आ गई थी. जिसकी सूचना देने मां-बेटी थाने पहुंची थीं. जहां थाना प्रभारी ने मेडिकल करवाने के लिए पहले जबरन थाने में बिठाया बाद 20 हजार रुपए की मांग की. रुपए ना देने पर दुर्व्यवहार किया. मामले की भनक लगते ही आदिवासी समाज सहित तमाम लोगों ने थाने में जमकर हंगामा और घेराव किया. एसपी को ज्ञापन सौंपा. आदिवासी महिला के साथ किए गए दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोपों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया.
https://10 नवीन महाविद्यालय की होगी स्थापना, 33 पदों के मान से 330 पद मंजूर







