बलौदाबाजार. कलेक्टर डोमन सिंह ने गौठान, चौपाल कार्यक्रम के तहत भाटापारा विकासखंड के ग्राम कडार एवं पथरिया के गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर गतिविधियों जायजा लिया. उक्त दोनों स्थानों में विगत 10 दिनों से गोबर खरीदी नहीं होने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने जनपद पंचायत सीईओ चन्द्रशेखर पात्रे एवं ग्राम पथरिया के सचिव पुष्टक कुमार ध्रुव को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए हैं. उक्त नोटिस का जवाब तीन दिनों के भीतर देने कहा गया है. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डोमन सिंह ने गांव के महिला समूह के सदस्यों, सरपंचों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भी रूबरू हुए. उन्होंने वर्मी कम्पोस्ट उत्पादन, टांका की व्यवस्था, पशुओं की चारे की व्यवस्था, पीने की पानी, बाड़ी, चारागाह, वर्किंग शेड में स्थापित यूनिटों का अवलोकन किया.
https://शहनाज गिल का दिलकश अंदाज, पड़ोसियों संग गिद्दा करती आईं नजर
मंत्री अनिला भेड़िया के साथ घर-घर पहुंचे अग्नि चंद्राकर
महासमुंद. केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त छग राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम अध्यक्ष तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अग्नि चंद्राकर खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के एक सिपाही के रूप में चुनाव प्रचार व जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं. अपने प्रभार क्षेत्र के गांवों में सतत जनसंपर्क, नुक्कड़ सभाएं करने के साथ ही कार्यकर्ताओं की बैठकें लेकर समीक्षा भी कर रहे हैं. इस क्रम में शुक्रवार को निगम अध्यक्ष श्री चंद्राकर ने महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के साथ प्रचार अभियान पर निकले. बीज निगम के डायरेक्टर जालम सिंह पटेल, महासमुंद जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल, सुशील शर्मा भाटापारा, प्रमोद महोबिया, केदार मेश्राम, ओंकार वर्मा, पूर्णेन्द्र तिवारी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अपने प्रभार क्षेत्र के गांवों में कांग्रेस के पक्ष में जनसंपर्क कर जनता का आशीर्वाद मांगा.
https://रेपो रेट में 11वीं बार भी बदलाव नहीं, FY23 में 5.7% महंगाई का अनुमान







