बालोद. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय) श्रीमती रानू साहू ने आदेश जारी कर त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2019-20 के निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर के दायित्वों के निर्वहन में असफल रहने के कारण जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दीपक ठाकुर को छ.ग. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 एवं छत्तीसगढ़ पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है. निलंबित अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत बालोद निर्धारित किया गया है. वहीं निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर रामरतन दुबे तहसीलदार एवं रिटर्निंग आफिसर (पंचा) डौण्डीलोहारा और श्रीमती नमिता मारकोले सहायक रिटर्निंग आफिसर (पंचा) एवं नायब तहसीलदार डौण्डीलोहारा को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने कहा है.
http://बिजली कटौती : सरकारी छल-प्रपंच की शर्मनाक सच्चाई अंतत: सामने आ गई!
एक ने फांसी लगाई, युवक ने किया विषपान
महासमुंद. अरंड में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक मानसिंग देवांगन (42) ने 28 जनवरी की रात दो बजे अपने घर के कमरे में लगे म्यांर में फांसी लगा ली. परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. इसी तरह सरकड़ा निवासी मनोज कुमार सिन्हा (45) ने कीटनाशक सेवन कर ली, जिससे उनकी मौत हो गई.
http://VIDEO : जामिया में पुलिस के सामने युवक ने की फायरिंग, एक घायल







