আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गोबर खरीदी में लापरवाही, दो पंचायत सचिव निलंबित

Published on: February 10, 2023
---Advertisement---

कोण्डागांव. सीईओ जिला पंचायत ने जिले के माकड़ी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उलेरा के पंचायत सचिव लालसाय मरकाम और ग्राम पंचायत बेलगांव-2 के पंचायत सचिव सुमिल कुमार सोरी को गोबर खरीदी में लापरवाही बरतने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उक्त दोनों का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत माकड़ी निर्धारित किया गया है. निलंबन अवधि के दौरान इन दोनों को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी. ज्ञातव्य है कि गोधन न्याय योजनांतर्गत अधिक से अधिक गौठानों में प्रति पखवाड़े न्यूनतम 30 क्विंटल गोबर क्रय किए जाने हेतु दिए गए निर्देश के बावजूद संबंधित पंचायत सचिवों द्वारा दिसम्बर महीने के दोनों पखवाड़े और जनवरी के प्रथम पखवाड़े में गोबर खरीदी के लिए कोई पहल नहीं की गई.

https://‘जेसीबी से कराई मिट्टी खुदाई, फर्जी मस्टररोल बनाकर कर ली राशि आहरित’

उक्त गंभीर लापरवाही के लिए संबंधितों को जारी कारण बताओ नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं देने के कारण लालसाय मरकाम पंचायत सचिव उलेरा और सुमिल कुमार सोरी पंचायत सचिव बेलगांव-2 को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 के तहत तत्काल सचिवीय दायित्व से निलंबित किया गया है. लालसाय मरकाम पंचायत सचिव उलेरा के निलंबन अवधि में उक्त ग्राम पंचायत का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत ठेमगांव के सचिव जलीराम नेताम को सौंपा गया है. वहीं सुमिल कुमार सोरी पंचायत सचिव बेलगांव-2 के निलंबन अवधि में उक्त ग्राम पंचायत का अतिरिक्त प्रभार ग्राम पंचायत उमरगांव के सचिव मनीराम नेताम को सौंपा गया है. यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा.

https://फॉरेस्ट रेंजर ने जहर खाकर की खुदकुशी, वजहों का खुलासा नहीं

जुड़िए हमसे….

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now