नई दिल्ली. सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में ड्रग्स एंगल की जांच करने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शुक्रवार को मुंबई की NDPS कोर्ट में चार्जशीट फाइल की है. एनसीबी चीफ समीर वानखेड़े अदालत में खुद चार्जशीट दाखिल करने पहुंचे हैं. करीब 30 हजार पेज की है. तीस हजार पेज से ज्यादा की ये चार्जशीट NCB आज कोर्ट में दाखिल की है.12 हजार पेज की हार्ड कॉपी और सीडी में सबूत दिए गए. एनसीबी मुंबई यूनिट बॉलीवुड ड्रग्स कनेक्शन मामले में आज पहली चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की है. बता दें कि सुशांत केस की तहकीकात के दौरान ED को ड्रग्स से जुड़ी चैट मिली थीं जिसके बाद ED ने वो चैट NCB को सौंप दी थीं.
http://64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Samsung Galaxy A32 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
बाद केस में NCB की एंट्री हुई और जांच काफी तेजी से आगे बढ़ीं. एनसीबी की चार्जशीट में रिया चक्रवर्ती समेत कुल 33 लोगों के नाम बतौर आरोपी शामिल किया गया है. इनमें रिया, शोविक, दीपेश सावंत, सैमुअल मिरांडा और क्षितिज प्रसाद के नाम हैं. समेत पकड़े गए ड्रग्स पैडलर का नाम इसके अलावा रिया के करीबियों और कई ड्रग्स पैडलर सप्लायर का नाम भी चार्जशीट में आरोपी के तौर पर शामिल है. इन सभी को NCB ने गिरफ्तार किया था. ड्रग्स की बरामदगी और बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की रिपोर्ट फोरेंसिक रिपोर्ट गवाहों के बयान के आधार पर यह चार्जशीट तैयार की गई है.
http://पीएफ खाताधारकों को राहत, EPFO ने नहीं घटाई ब्याज दर










