আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती को NCB ने किया गिरफ्तार

Published on: September 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है. रिया चक्रवर्ती पर ड्रग्स लेने समेत तमाम गंभीर आरोप थे जिस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनसे लगातार पूछताछ कर रहा था. रिया को गिरफ्तार करने के बाद अब उनका मेडिकल टेस्ट और कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है. उसके बाद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगी जाएगी. रिया से एनसीबी की पूछताछ का आज तीसरा दिन था. इससे पहले NCB ने रिया चक्रवर्ती से पहले दिन करीब 6 घंटे तक तक पूछताछ की थी. दूसरे दिन रिया से करीब 8 घंटे तक पूछताछ चली.

http://Honda की इन कारों पर मिल रहा 2.50 लाख तक का डिस्काउंट


एनसीबी ने रिया को शोविक चक्रवर्ती और सैमुअल मिरांडा के सामने बैठाकर पूछताछ की थी. फिर 3 घंटे तक चली पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को NCB ने गिरफ्तार कर लिया. रिया की गिरफ्तारी पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का ट्वीट सामने आया है. उन्होंने लिखा- भगवान हमारे साथ है. बता दें, सुशांत का परिवार लंबे समय से रिया की गिरफ्तारी की मांग कर रहा था. सुशांत के पिता ने रिया को अपने बेटे की मौत मामले में मुख्य आरोपी बताया है.

http://खेलते-खेलते सांप को निगल गया बच्चा, मां ने पूंछ देखकर बाहर निकाला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now