धमतरी. नक्सलियों ने सरपंच पति की गला रेतकर हत्या कर दी. उनका शव मंगलवार को घर से करीब 5 किमी दूर जंगल में मिला. जानकारी के अनुसार करही गांव की सरपंच के पति निरेश कुंजाम (26) को नक्सली सोमवार देर रात घर से अगवा कर ले गए थे. बाद से उनका कुछ पता नहीं था. सुबह ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां शव पड़ा मिला. नक्सलियों ने किसी धारदार हथियार से निरेश का गला रेतकर हत्या का दी थी. वहीं पेड़ पर नक्सलियों का लगाया एक पर्चा भी मिला है. पर्चे में सरपंच पति की हत्या की जिम्मेदारी सीतानदी एरिया कमेटी ने ली है. इसमें नक्सलियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के साथ मुखबिरी का नेटवर्क खड़ा कर रहा था. साथ ही सांठगांठ कर ग्रामीणों से पैसे की वसूली में लगा था.
http://निया शर्मा ने शेयर की हॉट फोटोज़, लिखा- अब ड्रामा शुरू मत करना
नेशनल मीडिया अवार्ड : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 20 तक आवेदन आमंत्रित
रायपुर. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मीडिया संस्थानों का चयन कर प्रतिवर्ष नेशनल मीडिया अवार्ड दिया जाता है. भारत निर्वाचन आयोग ने नेशनल मीडिया अवार्ड 2020 के लिए 20 नवम्बर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है. इच्छुक मीडिया संस्थान अपना नामांकन सीधे भारत निर्वाचन आयोग निर्वाचन सदन अशोका रोड, नई दिल्ली, 110001 को निर्धारित समयावधि में भेज सकते हैं. नेशनल मीडिया अवार्ड के तहत प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया और ऑनलाइन इंटरनेट सोशल मीडिया के चयनित एक-एक संस्थान को राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार दिया जाएगा.
http://Honda Amaze और WR-V के नए एडिशन लॉन्च, जानिए कीमत







