सुकमा. नक्सलियों ने बुधवार देर शाम पूर्व उप सरपंच की हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार बटेर गांव निवासी मांडवी देवा बंडा ग्राम पंचायत का पूर्व उप सरपंच था. वह परिवार के साथ कोंटा के बेस कैंप में रहता था. वह बुधवार देर शाम मछली पकड़ने के लिए निकला था. बाकी साथियों के साथ जब वह मछली पकड़ कर घर लौट रहा था तो रास्ते में 20-25 नक्सलियों ने उसे घेर लिया. बाद धारदार हथियार से उसकी हत्या कर शव कन्हैयागुड़ा के बीच रास्ते में फेंक दिया.
https://अंकिता ने ‘अंग लगा ले’ गाने पर दिखाई दिलकश अदाएं, शेयर किया वीडियो
पुलिस को वारदात का पता सुबह चला. पुलिस ने सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. बाद पंचनामा भर परिजन को सौंप दिया गया है. इससे पहले नक्सली उसके पिता और भाई की भी हत्या कर चुके थे. हालांकि माड़वी देवा की हत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन उसे भी पुलिस मुखबिरी के शक में मारे जाने की बात कही जा रही है. पुलिस ने मांडवी देवा के साथ मछली पकड़ने गए 4 लोगों में से 2 को हिरासत में ले लिया है. दोनों से पूछताछ की जा रही .
https://WI के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित की वापसी







