दंतेवाड़ा. गुरुवार सुबह नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर एक बोलेरो को उड़ा दिया. इससे बोलेरो में सवार एक युवक की मौत हो गई. जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए. इनमें एक की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार नारायणपुर से कुछ लोग एक बोलेरो में दंतेवाड़ा आ रहे थे. गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे वह मालेवाही इलाके के घोटिया पहुंचे थे कि इसी दौरान IED ब्लास्ट किया गया. इसके चलते बोलेरो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. ब्लास्ट में मध्यप्रदेश के बालाघाट के भगतवाही निवासी धनसिंह (30) पुत्र सिलदार की मौत हो गई.
http://बैकलेस टॉप में निया का ग्लैमरस लुक, बेस्ट फ्रेंड संग डांस करती आईं नजर
जबकि रूपलाल (25) की हालत गंभीर है. घायलों में 10 लोग राजनांदगांव के जामगांव के रहने वाले हैं. इनमें से 5 को दंतेवाड़ा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि 6 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई. बोलेरो सवार सभी लोग राज मिस्त्री हैं और काम से तेलंगाना जा रहे थे. सूचना पर दंतेवाड़ा SP डॉ. अभिषेक पल्लव सहित जवान मौके पर पहुंच गए हैं. मौके पर पहुंचे जवान इलाके में सर्चिंग कर रहे हैं.
http://भारतीय हॉकी टीम ने 41 साल बाद ओलंपिक में जीता मेडल







