আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

नक्सलियों ने विस्फोट कर डीजल टैंकर उड़ाया, तीन लोगों की मौत

Published on: September 24, 2019
---Advertisement---

कांकेर. नक्सलियों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ताड़ोकी थाना क्षेत्र के ग्राम पतकालबेड़ा के पास नक्सलियों ने रेलवे लाइन कार्य में लगे डीजल टैंकर को विस्फोट कर उड़ा दिया है. इस धमाके में टैंकर ड्राइवर समेत तीन लोगों की मौत हो गई है. घटना के बाद मौके पर पहुंची सुरक्षाबल के जवान की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो रही है. जानकारी के मुताबिक रावघाट रेलवे लाइन परियोजना में सीओबी तुमपाल और सीओबी कोसोरंडा के बीच एसएसबी सुरक्षा लाइन को बाधित करते हुए नक्सलियों ने करीब 10 बजे एक तेल टैंकर को विस्फोट कर उड़ा दिया.

http://शिक्षकों के एक लाख पदों पर होगी भर्तियां, 14 हजार पदों पर पहले ही जारी हो चुका है नोटिफिकेशन

इस हमले में टैंकर के ड्राइवर सहित तीन लोगों की मौत हो गई है. नक्सलियों के इस वारदात के बाद सुरक्षाबल के जवान मौके पर पहुंचे हुए है. नक्सलियों की मौजूदगी को देखते हुए गोलीबारी की गई, तो नक्सलियों ने भी फायरिंग की. फिलहाल नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ जारी है. दिनदहाड़े नक्सलियों की इस बड़ी वारदात से रेल परियोजना में काम कर रहे कर्मचारी दहशत में हैं.

http://बबीता जी ने जेठालाल के साथ किया जमकर डांस, देखिए वायरल VIDEO

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now