नारायणपुर. सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले ITBP के जवानों पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी. इसमें 2 जवान शहीद हो गए हैं. नक्सलियों ने शहीद हुए जवानों के हथियार भी लूट लिए हैं. घटना की पुष्टि बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने की है. उन्होने बताया कि छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के करियामेटा कैंप से महज 600 मीटर की दूरी पर ये हमला हुआ. इस मुठभेड़ में ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर शिंदे व सहायक उप निरीक्षक (ASI) गुरमुख सिंह शहीद हो गए.
http://‘दयाबेन’ क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट में डांस करती आईं नजर, थ्रोबैक वीडियो वायरल
नक्सलियों ने जवानों की 1 AK-47, 2 बीपी जैकेट एवं 1 वायरलेस सेट लूट कर ले गए हैं. फायरिंग के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है. पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है. बताया जा रहा है कि पूर्वी बस्तर डिवीजन कमेटी ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को भी गोली लगी है. अभी भी नक्सलियों के साथ जवानों की मुठभेड़ जारी है.
http://पेंशन घोटाला : समिति ने की जांच, 41 को नियम विरुद्ध पेंशन






