रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को प्रदेश वासियों को पोला पर्व की बधाई देते हुए कहा है कि एनआईए एक विश्वसनीय संगठन के रूप में जाना जाता है. चाहे उग्रवाद हो आतंकवाद ये मानवता के दुश्मन हैं और हमें इनके खिलाफ कार्य करने वाली सभी एजेंसियों का समर्थन करना चाहिए. मुख्यमंत्री श्री बघेल राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण शाखा (NIA) के रायपुर कार्यालय भवन के उद्घाटन समारोह के अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री के सहयोग से छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का बहुत जल्द खात्मा किया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के साथ ही वामपंथ उग्रवाद हमें विरासत में मिला.
https://वृद्धा को मौत के मुंह से निकाल लाई एसएमडीसी नर्सिंग होम की टीम
इसकी वजह से जवान शहीद हुए, जनहानि हुई लेकिन आज हम नक्सलवाद को बहुत हद तक पीछे ढकेलने में सफल हुए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ सरकार पर है और बहुत जल्द हम छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद खत्म करने में सफल होंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि परंपरागत त्यौहारों को हमारे पूर्वजो ने बहुत सोच समझ कर बनाया है और पोला पर्व तो अन्न से जुड़ा त्यौहार है, जिसमें कृषि से जुड़ी वस्तुओं की पूजा की जाती है. उन्होंने कहा कि नक्सलवाद और आतंकवाद की लड़ाई केवल केंद्र और राज्य की नहीं है, बल्कि यह विकास का भी मुद्दा है और जब तक इन्हें खत्म नहीं किया जाता तब तक किसी भी देश या राज्य का विकास नहीं हो सकता. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार के साथ मिलकर वो प्रदेश में वामपंथ उग्रवाद का खात्मा करेंगे.
https://Asia Cup 2022: कब और कहां देखें मैच, जानिए IND-PAK मुकाबले को लेकर हर जवाब







