जशपुर. कलेक्टर महादेव कावरे के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी रवि राही के दिशा-निर्देश में गत दिनों विकासखण्ड कुनकुरी में पंचायत सचिवों की बैठक लेकर कार्य प्रगति की समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान गौठान निर्माण ग्राम पकरीकछार के सीमांकन कार्य में विलंब तथा नायब तहसीलदार कुनकुरी से प्राप्त पंचनामा के अनुसार जितेन्द्र सिंह ठाकुर पटवारी, हल्का नम्बर 01 के द्वारा मुख्यालय में अनुपस्थित रहने, जाति प्रमाण-पत्र शिविर पर अनुपस्थित रहने, ग्रामवासियों से कार्य के लिए पैसे मांग करने में आरोपी पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनका प्रभार प्लासिदियुस टोप्पो, पटवारी को सौंपा गया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय कुनकुरी नियत किया गया है. निलंबित अवधि में उनको नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी.
http://गोविंदा के गानों पर बच्चे ने किया जबरदस्त डांस, वीडियो वायरल
लकड़ी का अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर जब्त
रायपुर. नवा रायपुर अटल नगर परिक्षेत्र के अंतर्गत उप परिक्षेत्र अभनपुर में विगत दिवस अवैध रूप से लकड़ी का परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर को जब्त कर अभनपुर डिपो में रखा गया है. जब्त की गई लकड़ी का बाजार मूल्य लगभग 50 हजार रुपए है. वनमंडलाधिकारी विश्वेश कुमार के निर्देशन में अभनपुर के वन विभाग के मैदानी अमले द्वारा लकड़ी चोरों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. इसी अभियान के तहत अवैध लकड़ी परिवहन करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 सी 7730 और ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 05 जी 1002 को 10 चट्टें जलाऊ लकड़ी सहित जब्त कर छत्तीसगढ़ वनोपज अभिवहन नियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है. वनमंडलाधिकारी ने उप वनमंडलाधिकारी एवं परिक्षेत्र अधिकारी को विशेष टीम गठित कर वनोपज के अवैध परिवहन एवं संग्रहण पर कड़ाई से रोक लगाने तथा वाहनों एवं आरामीलों की नियमित रूप से जांच करने के निर्देश दिए हैं.
http://कासगंज कांड में पुलिस का एक्शन, एक आरोपी का एनकाउंटर







