गोरेलाल तिवारी
कसडोल. कसडोल ब्लॉक की बड़ी आबादी का नगर टुंड्रा को अभी हाल ही में सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत जारी सूची में उपेक्षित रखा गया है. गिधौरी से टुंड्रा मार्ग 5 किलोमीटर अत्यंत जर्जर स्थिति में है. जिसमें बड़े-बड़े गड्ढों में भरा पानी दुर्घटना को आमंत्रित कर रहा है. लोगों का कहना है कि क्या हमने इसीलिए उन्हें (विधायक) को जिताया है. पिछली सरकार की उपेक्षा के कारण हमने चन्द्रदेव राय को जिताया पर टुंड्रा पहुंच मार्गों को सूची में शामिल नहीं करना समझ से परे है.
http://कोरोना के कारण अमरनाथ यात्रा रद्द, ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु
बहरहाल, इससे जहां विपक्षी नेताओं को बोलने का मौका लगा है वहीं सत्ता पक्ष के स्थानीय और क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को भी ठेस पहुंची है. बता दें कि नगर पंचायत टुंड्रा मार्ग मरम्मत के अभाव में बरसात में लोगों के लिए कष्टदायक हो गया है. टुंड्रा नगरीय निकाय होने के बाद भी अनेकों मूलभूत समस्याओ से घिरा और हमेशा से उपेक्षित रहा है. टुंड्रा कसडोल-बिलाईगढ़-सरसीवां मुख्य सड़क मार्ग के गिधौरी के दक्षिण भीतरी भाग में स्थित है. जिसके कारण विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है.
http://बोरे में बंद मिली सिरकटी लाश, हाथ-पैर सहित शरीर के टुकड़े







