नई दिल्ली. मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया. एक रिपोर्ट के अनुसार, वे लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे, साथ ही वे कोरोना संक्रमित भी पाए गए थे. उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. रविवार रात अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन वे नहीं बच सके. उनके निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. महानायक अमिताभ बच्चन ने वाजिद के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा- वाजिद खान के निधन से झटका लगा… एक चमकती-मुस्कुराती प्रतिभा का निधन… दुआएं, प्रार्थनाएं और शोक संवेदनाएं. संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट किया- साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं.
http://छत्तीसगढ़ में फिर मिले 9 कोरोना मरीज, अब 388 एक्टिव केस
अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे. वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गए. यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है. वहीं अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया- दुखद समाचार. एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी. हमेशा मुस्कुराते रहते थे. बहुत जल्द चले गए. उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना. आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त. रणवीर शौरी ने लिखा- मैं अपने बचपन के दोस्त की खबर सुनकर दुखी हूं. वाजिद ने कोविड-19 के आगे घुटने टेक दिए. मैं सदमे में हूं. वाजिद मेरे भाई तुम्हारे और तुम्हारे परिवार के लिए हग्स भेज रहा हूं. ये बहुत दुखद है. बता दें कि साजिद-वाजिद की जोड़ी सलमान खान के लिए संगीत तैयार करती रही है.
http://VIDEO : छोटी सी बच्ची ने सोनू सूद से मांगी मदद, बोलीं- क्या आप मम्मी को नानी के घर भेज देंगे
T 3548 – Shocked at the passing of Wajid Khan .. a bright smiling talent passes away .. duas , prayers and in condolence 🙏🙏🙏
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) June 1, 2020
Devastated to hear news coming in that one of my childhood friends, music director @wajidkhan7 of Sajid-Wajid has succumbed to #COVID19! Am shocked beyond words! @SajidMusicKhan, mere bhai, sending hugs to you and the family. This is so, so sad. #RIP
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) May 31, 2020
Terrible news. The one thing I will always remember is Wajid bhai's laugh. Always smiling. Gone too soon. My condolences to his family and everyone grieving. Rest in peace my friend. You are in my thoughts and prayers.@wajidkhan7
— PRIYANKA (@priyankachopra) May 31, 2020
My deep condolences to #WajidKhan Ji’s family. Still can’t believe that he is no more. Have always seen him smiling and spreading joy around him. Huge loss to the music industry 🙏🏼#RestInPeace @wajidkhan7 pic.twitter.com/zX1Jtc2kyI
— Harshdeep Kaur (@HarshdeepKaur) May 31, 2020










