महासमुंद/भंवरपुर. ग्राम सलखंड में युवक की हत्या के बाद बिना सहमति के दबावपूर्वक शव को जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मामले में सरपंच की भी संलिप्तता का आरोप मृतक के परिजनों ने लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. विशेष थाना एवं पुलिस अधीक्षक महासमुंद को सौंपे गए ज्ञापन में मृतक के भाई कमल सिदार ने बताया है कि अभी तक इस मामले में आरोपियों के खिलाफ ना तो एफआईआर दर्ज की गई है और ना ही किसी तरह की कोई जांच की जा रही है. जिससे क्षुब्ध होकर मामले की शिकायत 3 अक्टूबर को विशेष थाना प्रभारी महासमुंद और पुलिस अधीक्षक से की गई है. मृतक के पिता और भाई ने बताया कि 1 सितंबर 2020 मंगलवार को ओमप्रकाश सिदार की हत्या कर उसे आनन-फानन में सरपंच बनवारी जगत ने परिवार की बिना सहमति दबावपूर्वक दाह संस्कार करा दिया.
मामले की संपूर्ण जानकारी दशकर्म के बाद बसना थाना प्रभारी को आवेदन देकर दी गई. बाद भंवरपुर चौकी प्रभारी के समक्ष शिकायत की गई है. सूत्रों के मुताबिक प्रेम प्रसंग के चलते हत्या को अंजाम देने की चर्चा भी है. बताया जा रहा है कि मृतक के भाई कमल सिदार और उनके पिता रोहित सिदार को सरपंच बनवारी जगत, प्रहलाद साहू व नंदकुमार साहू द्वारा उक्त घटना के समझौता को लेकर दबाव बनाया गया ऐसा शिकायत में कहा गया है तथा आरोप है कि नहीं मानने पर अश्लील गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जिससे शिकायतकर्ता का परिवार दहशत में है. शिकायत के अनुसार मंगलवार सुबह 5.45 बजे गांव के प्रह्ललाद साहू पिता राजू साहू मृतक के भाई कमल सिदार के घर आकर कहा कि मेरे घर चल तुमसे काम है और जब मृतक का भाई प्रहलाद साहू के घर गया तब उसे बताया गया कि तुम्हारा छोटा भाई ओमप्रकाश की मौत हो गई है.
http://बिहार चुनाव : JDU 122 और BJP 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
यह सुनकर मृतक के भाई कमल सिदार को चक्कर आ गया जिसके बाद उसे पानी पिलाया गया ऐसा मृतक के परिजनों ने बताया. उन्होंने आगे बताया कि उसके बाद गांव के ही नन्दकुमार साहू अपनी स्कार्पियो लेकर आया. कुछ देर बाद सरपंच बनवारी जगत भी आया फिर प्रह्ललाद साहू, सरपंच बनवारी जगत, नन्द कुमार साहू ने प्रह्ललाद के बेटे बाबा और अपने ट्रैक्टर ड्राइवर बालमुकुन्द को मृतक ओमप्रकाश के शव को स्कार्पियो में डालने कहा. शव को स्कार्पियो में डालने के बाद मृतक के भाई कमल सिदार को भी उसी गाड़ी में बैठने को कहा. उनके मना करने और अपने माता-पिता को बुलाकर लाओ कहने पर उनके हाथ खींचकर जबरदस्ती स्कार्पियो में बैठा दिया गया, फिर उनके द्वारा कहा गया कि घटना के बारे में गांव के किसी भी व्यक्ति को पता नहीं चलना चाहिए.
बाद उसे अस्पताल ले जाने के बहाने गांव के बाहर ले जाते हुए पिरदा के बिजली ऑफिस तक ले गए और वहां से फिर अपने गांव सलखण्ड वापस आ गए. शिकायत के अनुसार प्रहलाद साहू ने अपने ही घर से श्मशान घाट तक लकड़ी पहुंचाई बाद ओमप्रकाश के शव का परिवार वालों ने अंतिम संस्कार किया. बाद 3 सितम्बर 2020 को मृतक ओमप्रकाश के मोबाइल सैमसंग जे 7 माडल को प्रह्ललाद साहू ने बिना सिमकार्ड के उसके भाई कमल सिदार को वापस किया. इसके बाद 6 सितम्बर 2020 को उन्हें समझौता हो जाओ पुलिस रिपोर्ट मत कराओ कहने पर राजीनामा नहीं होने से बनवारी सरपंच ने गुस्से में आकर गन्दी अश्लील गाली-गलौज की. मृतक के परिजनों ने इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की मांग की है.
http://5 एकड़ से अधिक भूमि धारक हितग्राहियों के बीपीएल राशन कार्ड होंगे निरस्त
जांच कर रहे : चौकी प्रभारी
इस संबंध में भंवरपुर चौकी प्रभारी दुलार सिंह यादव ने कहा कि शिकायत मिली है. मामले की जांच कर रहे हैं, ठोस सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है।.
शिकायत फर्जी है : सरपंच
सलखंड के सरपंच बनवारी जगत ने कहा कि शिकायत और मुझ पर लगे आरोप फर्जी हैं.
हमें सुरक्षा दें : परिजन
मृतक के भाई कमल सिदार ने कहा कि इस घटनाक्रम के बाद हमारा परिवार भयभीत है. मामले की निष्पक्ष जांच हो और हमारे परिवार को सुरक्षा प्रदान करें.
मिर्जापुर 2 का ट्रेलर रिलीज, फिर से दिखेगा कालीन भैया का ‘भौकाल’ https://t.co/B9zliyEVLM
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 6, 2020
Poco C3 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स https://t.co/tjnLcijB99
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 6, 2020
रिया-शोविक की न्यायिक हिरासत 14 दिन और बढ़ी https://t.co/uqHdwxNcnZ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 6, 2020
डॉ. चोपड़ा ने पूछा- मां दुर्गा की प्रतिमा और रावण के पुतले की ऊंचाई से कोरोना का क्या संबंध? https://t.co/mhwIfydPON
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 6, 2020







