नई दिल्ली. एमटीवी लव स्कूल फेम जगनूर अनेजा का गुरूवार को मिस्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगनूर मिस्र घूमने गए हुए थे. उन्होंने बुधवार को ही इंस्टाग्राम पर अपनी इस ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया था. इसके अलावा वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की फोटो साझा कर रहे थे. जगनूर के अचानक हुए निधन से फैंस और सितारों को बड़ा झटका लगा है. उनकी मौत की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर कई सितारे और फैंस जगनूर के फोटोज और वीडियोज शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
https://विश्व कल्याण के लिए श्री गुरु सिंघ सभा में श्री सुखमनी साहिब का पाठ जारी
फैंस और सेलेब्स जगनूर से जुड़ी अपनी यादें साझा कर रहे हैं. बता दें कि जगनूर करण कुंद्रा और अनुषा दांडेकर के शो एमटीवी लव स्कूल के सीजन वन और टू में नजर आ चुके थे. पहले सीजन में उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड मनीषा के साथ हिस्सा लिया था, लेकिन बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. मनीषा से ब्रेकअप के बाद जगनूर मोनिका के साथ रिलेशनशिप में आ गए थे. बता दें कि मोनिका के साथ भी उनका रिश्ता लंबा नहीं चला और कुछ वक्त के बाद मोनिका और जगनूर भी अलग हो गए.
https://श्वेताम्बर जैन मंदिर से नकदी समेत डेढ़ लाख की चोरी, सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हुई घटना










