আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एमपी की 102 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार, एक फरार

Published on: June 30, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. कोतवाली पुलिस ने दो लक्जरी वाहनों से एमपी की 102 पेटी अंग्रेजी शराब (गोवा ब्रांड) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने पत्रकारों को बताया कि सूचना मिली कि अवैध शराब की एक बड़ी खेप महासमुंद में आने वाली है. उक्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस को निर्देशित किया गया जिस पर कोतवाली पुलिस ने बेलसोंडा रेलवे क्रॉसिंग में नाकेबंदी की. रात करीब 10 बजे एक फॉर्चूनर वाहन क्रमांक सीजी 04 एच ई 0003 को रोका. उसके पीछे एक दूसरा वाहन क्रमांक एमएच 14 बीसी 1151 आ रहा था लेकिन पुलिस को देखकर वाहन चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.

http://गूगल प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटाया गया टिकटॉक

पहली गाड़ी में बैठे युवक ने अपना नाम जयंत बंजारे (20) निवासी शास्त्री नगर भिलाई बताया. पुलिस ने दोनों ही वाहनों की तलाशी ली जिसमें फॉर्चूनर वाहन से 62 पेटी और दूसरे वाहन से 40 पेटी मध्यप्रदेश निर्मित गोवा ब्रांड शराब भरी हुई मिली. उक्त दोनों वाहनों से पुलिस ने 102 पेटी शराब के साथ दोनों वाहन जब्त की. इस तरह कुल 918 लीटर शराब कुल कीमत 5 लाख रुपए, दो वाहनों की कीमत 15 लाख रुपए, नकदी 10 हजार कुल जुमला कीमत 20 लाख 20 हजार रुपए की जब्ती बनाई. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में यह पता चला है कि वह बागबाहरा रोड के हाड़ाबंद ओवर ब्रिज के पास छोड़ता जहां से यह शराब की खेप कोमाखान जाती.

http://2 वर्ष से फरार अनाचार का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

आरोपी ने फरार होने वाले युवक का नाम आसिफ खान बताया. एसपी ने कहा कि यह शराब कहां से लाई जा रही थी और कहां खपाने की तैयारी थी इसकी पूरी जानकारी एकत्रित की जा रही है. आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत सिटी कोतवाली में कार्रवाई की गई. संपूर्ण कार्रवाई एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन, एएसपी श्रीमती मेघा टेंभुलकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी नारद कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में कोतवाली प्रभारी शेरसिंह बंदे, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक संजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक हर्ष कुमार, सहायक उपनिरीक्षक विकास शर्मा एवं थाना स्टाफ ने की.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now