আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Motorola के दो नए स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 9,999 रुपए

Published on: March 9, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. Motorola ने भारत में अपने दो नए बजट स्मार्टफोन्स Moto G10 Power और Moto G30 को लॉन्च कर दिया है. मोटो G10 Power के सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत भारत में 9,999 रुपए रखी गई है. ग्राहक इसे 16 मार्च को दोपहर 12 बजे से फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे. ग्राहकों के पास इसे खरीदने के लिए ऑरोरा ग्रे और ब्रीज ब्लू वाले कलर ऑप्शन्स होंगे. वहीं, Moto G30 के सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपए रखी गई है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से ही 17 मार्च को होगी. ग्राहक इसे डार्क पर्ल और पेस्टल स्काई वाले दो कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे.

http://‘साइना’ का ट्रेलर रिलीज, फैंस को पसंद आ रहा परिणीति का अंदाज

Moto G10 Power के स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.5-इंच HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है और ये एंड्रॉयड 11 पर चलता है. इसमें 4GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर मौजूद है. साथ ही इसमें डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन भी दिया गया है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. साथ ही इसमें 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर दिया गया है. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 6000mAh की है और यहां 20W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.

http://डीईओ को आदेश- 3 दिवस के अंदर स्कूल सूचना प्रदान करें, अन्यथा मान्यता समाप्त करने कार्रवाई करें

Moto G30 के स्पेसिफिकेशन्स

ये स्मार्टफोन भी एंड्ऱॉयड 11 पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.51-इंच HD+ मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 4GB तक रैम के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर मौजूद है. इसकी इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में 64MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 13MP का कैमरा मौजूद है. इसकी बैटरी 5000mAh की है और यहां 20W TurboPower चार्जर का सपोर्ट मौजूद है. इस फोन में NFC का भी सपोर्ट दिया गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now