আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Moto G8 Plus ट्रिपल रियर कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत

Published on: October 25, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. मोटोरोला ने जी सीरीज के तहत जी8 प्लस (Moto G8 Plus) को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी खास बात ये है कि इसमें डेडिकेटेड एक्शन कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 13,999 रुपए रखी गई है. इसे केवल 4GB+64GB वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है. ग्राहक इस स्मार्टफोन को कॉस्मिक ब्लू और क्रिस्टल पिंक कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इस नए मोटो G-सीरीज फोन की सेल फ्लिपकार्ट के जरिए अक्टूबर के अंत में की जाएगी. ऑफर के तौर पर जियो की ओर से 2,200 रुपए तक कैशबैक, 3,000 रुपए का क्लियरट्रिप वाउचर और 2,000 रुपए का जूम कार वाउचर मिलेगा.

http://पिता ने सो रहे अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर कुएं में फेंका शव

डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता है और इसमें 6.3-इंच फुल-HD+ (1080×2280 पिक्सल) IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें इसमें Adreno 610 GPU और 4GB LPDDR4 रैम के साथ 2.0GHz ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर मौजूद है. मोटो G8 Plus के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है. इसके अलावा यहां 16MP डेडिकेटेड एक्शन कैमरा और 5MP डेप्थ सेंसर मौजूद है. सेल्फी के लिए यहां f/2.2 अपर्चर के साथ 25MP कैमरा दिया गया है. कैमरे में डेडिकेटेड नाइट मोड भी दिया गया है. नेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, ब्लूटूथ v5.0, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac, क्वॉलकॉम aptX, GPS, A-GPS, GLONASS, Galileo, 3.5mm हेडफोन जैक और एक USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है. इसकी बैटरी 4,000mAh की है और इसमें 15W टर्बोपावर चार्जर भी दिया गया है.

http://चुनाव में हार के बाद रोती दिखीं टिकटॉक स्टार सोनाली, वीडियो वायरल!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now