नई दिल्ली. मोटोरोला ने अपनी G-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन Moto G60 और मोटो G40 फ्यूज़न लॉन्च कर दिया है. ये दोनों फोन मिड-रेंज सेगमेंट के फोन है और इनमें सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी के लिए मोटोरोला का ThinkShield सपोर्ट दिया गया है. मोटो G60 को सिंगल वेरिएंट में पेश किया गया है, जो कि 6GB+128GB स्टोरेज है. इस फोन की कीमत 17,499 रुपए रखी गई है, और इसे 27 अप्रैल 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. लॉन्च ऑफर के तहक मोटो G60 को 1,500 रुपए के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है, जिसके लिए ग्राहकों को ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करना होगा. मोटो G60 में 6.8 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का है.
http://अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक होने से सप्लाई रुकी, 22 मरीजों की मौत
फोन में स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर दिया गया है. ये फोन एंड्रॉयड 11 पर काम करता है. स्टोरेज के तौर पर इस फोन में 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक की स्टोरेज मौजूद है, जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया भी जा सकता है. फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें प्राइमेरी लेंस 108 मेगापिक्सल का है. वहीं दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है. इसका तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए Moto G60 में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. पावर के लिए मोटो G60 में 6,000mAh की बैटरी दी गई है, जो कि टर्बोपावर 20 को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इस फोन में ब्लूटूथ 5.0, 3.5mm का ऑडियो जैक, वाई-फाई, NFC, यूएसबी टाईप-सी पोर्ट और रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
http://अब संक्रमण दर में 10-15% कमी, पॉजिटिव हैं तो भी टेंशन न लें










