नई दिल्ली. Motorola ने Moto E7 Plus को भारत में लॉन्च कर दिया है. इसकी सिंगल 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 9,499 रुपए रखी गई है. ग्राहक इस फोन को मिस्टी ब्लू और ऑरेंज कलर ऑप्शन में खरीद पाएंगे. इसकी बिक्री 30 सितंबर को फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से शुरू होगी. डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट वाला ये स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर चलता है और इसमें 6.5-इंच HD+ मैक्स विजन डिस्प्ले दिया गया है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम और Adreno 610 GPU के साथ ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 460 प्रोसेसर मौजूद है.
http://VIDEO : टाइगर श्रॉफ का डेब्यू सॉन्ग ‘अनबिलिवेबल’ रिलीज
इसके रियर में 48MP और 2MP के दो कैमरे दिए गए हैं. सेल्फी के लिए इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा मौजूद है. इस स्मार्टफोन की इंटरनल मेमोरी 64GB की है, जिसे कार्ड की मदद से 512GB तक बढ़ाया जा सकता है. फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर में दिया गया है. इसकी बैटरी 5000mAh की है और यहां 10W चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिहाज से यहां 4G LTE, Wi-Fi b/g/n, ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS, माइक्रो-USB और एक 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट दिया गया है.
http://POCO X3 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स










