আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म राधेश्याम का मोशन वीडियो रिलीज

Published on: October 23, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. साउथ सुपरस्टार प्रभास 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर निर्माताओं ने फिल्म ‘राधेश्याम’ का एक खूबसूरत मोशन वीडियो रिलीज़ किया है. ये एक रहस्यमय दिखने वाले जंगल के बीच में शुरू होता है. जहां बीच में बस एक सिंगल ट्रेन ट्रैक है. इसके बाद सीन सामने से आ रही ट्रैन की तरफ़ ज़ूम होता है. जहां फेमस लव कपल विक्रमादित्य और प्रेरणा की झलक देखने मिल रही है, जिसने इसे अधिक रोमांचक बना दिया है, प्रभास ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है.

http://‘एसपी साहब… मेरे भैय्या की हुई है हत्या, मामले की फिर से जांच कराएं’



‘राधेश्याम’ यूरोप में स्थापित एक महाकाव्यात्मक प्रेम कहानी है, जिसमें पैन इंडिया स्टार प्रभास और पूजा हेगड़े प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं. इस फिल्म में सचिन खेडेकर, भाग्यश्री, प्रियदर्शी, मुरली शर्मा, साशा चेट्री और कुणाल रॉय कपूर भी नज़र आएंगे. ये हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज़ की जाएगी. ‘राधेश्याम’ एक बहुभाषी फिल्म होगी और गुलशन कुमार व टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत यह राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित है. यह यूवी क्रिएशंस द्वारा निर्मित है. देखिए वीडियो-

http://कॉलेज ने निर्मित की डिप्रेशन की स्थिति, उच्च शिक्षामंत्री के गृहनगर में ही घोर लापरवाही

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now