আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, संपत्ति बंटवारे को लेकर सास, ससुर, देवर और ननद ने की थी बहू की हत्या

Published on: December 10, 2019
---Advertisement---
विष्णुचंद्र शर्मा

खरसिया. भूदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. एसडीओपी पीताम्बर पटेल ने बताया कि ससुराल वालों ने ही संपत्ति विवाद को लेकर बहू की हत्या की थी. भूपदेवपुर थाने में 5 दिसम्बर को ग्राम कोटवार द्वारा फोन से सूचना मिली कि ग्राम देवरी के तालाब किनारे नाली में झाड़ियों के पास एक महिला की लाश पड़ी है. सूचना मिलते ही तत्काल घटना स्थल पहुंचकर तस्दीक की गई. जहां मृतिका की पहचान गंगोत्री बाई बघेल पति मनोहर बघेल, उम्र – 26 वर्ष के रूप में हुई. ऐसे में मौका मुआयना जांचकर, शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि महिला की मृत्यु सिर व शरीर में गंभीर चोंट लगने से हुई है.

http://चीतल के अवैध शिकार में संलिप्त वनकर्मी फारूकी निलंबित

चूंकि मृतिका के सास-ससुर वीजा पावर से मिले मुआवजे के कारण काफी खुशहाल जीवन जी रहे हैं, वहीं मृतिका गंगोत्री के पति मनोहर बघेल सौतेले पुत्र होने के कारण बंटवारे से वंचित कर दिए जाने से काफी तंग हाल जीवन जीने पर मजबूर था. यही वजह रही कि अपने हिस्से का बंटवारा चाहने को लेकर उपजे विवाद की परिणीति गंगोत्री की हत्या तक जा पहुंची. विवेचना के पहलू में यह भी शामिल रहा कि 4 दिसंबर की रात परिजन भूपदेवपुर थाने में गुमशुदी की जानकारी देने पहुंचे तो थे परंतु गंगोत्री की तस्वीर लाने के बहाने वह वापस आ गए. वहीं दूसरे दिन ही नाले में शव मिलने की बात फैली, जिसके मौका मुआयने से ही पुलिस को संदिग्धता का आभास हो गया था. ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी पीताम्बर पटेल के दिशा निर्देश पर विभिन्न अलग-अलग पहलुओं पर जांच की गई.

http://VIDEO : ‘छपाक’ का ट्रेलर रिलीज, रोंगटे खड़े कर देगा दीपिका का ये किरदार

जहां मृतिका से जुड़े उसके ससुराल व मायके पक्ष के लोगों से बयान लिया गया. मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पीताम्बर पटेल ने बताया कि जांच पश्चात पता चला कि महिला की हत्या में उसके ससुर, सास, देवर, ननद के द्वारा मारपीट की गई, जिससे उसकी सिर व शरीर में गंभीर चोंट लगने से मौत हो गई. वहीं यह भी पता चला कि मृतिका का पति सौतेला बेटा था, जिसको घर वाले हिस्सा देना नहीं चाहते थे, जिस कारण आएदिन, पारिवारिक झगड़े होते रहते थे. पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या कर, लाश को तालाब किनारे नाली में फेंक दिया गया था. पुलिस की संपूर्ण विवेचना के पश्चात, हत्या के 5 आरोपियों पति मनोहर, सास तिहारीन, देवर सुनील, ननद कौशल्या एवं ससुर हीरालाल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now