আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मां-बेटे ने दिलाई एक साथ परीक्षा, दोनों हुए सफल

Published on: December 30, 2019
---Advertisement---

महासमुंद. मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित ई-साक्षरता केन्द्र महासमुंद के छठवें एवं सातवें बैच के शिक्षार्थियों का ऑनलाइन बाह्य मूल्यांकन का आयोजन यहां जिला पंचायत के डाटा सेन्टर में किया गया. ऑनलाइन बाह्य मूल्यांकन का आयोजन राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार एवं छत्तीसगढ़ इंफोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) के द्वारा आयोजित किया गया. छठवें एवं सातवें बैच के पंजीकृत कुल 52 शिक्षार्थी में से 46 शिक्षार्थियों ने मूल्यांकन में हिस्सा लिया. जिनमें 42 शिक्षार्थी सफल रहे। छठवें बैच में श्रीमती रूपा चन्द्राकर व उनके बेटे योगेश चन्द्राकर ने एक साथ परीक्षा दिलाई और दोनों ने परीक्षा में सफलता हासिल की.

http://सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिए आज का भाव

मुख्यमंत्री शहरी कार्यात्मक साक्षरता कार्यक्रम राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के निर्देशानुसार ई-साक्षरता केन्द्र के माध्यम से डिजिटल साक्षर बनाने के लिए जिला लोक शिक्षा समिति को दी गई जिम्मेदारी के अनुरूप इस योजना का क्रियान्वयन ई-एजुकेटरों के माध्यम से किया जा रहा है. जिसमें शहरी क्षेत्र के 14 से 60 वर्ष आयु वर्ग के डिजिटल असाक्षरों को 01 दिसम्बर 2019 से 31 दिसम्बर 2019 तक 30 दिवसीय कम्प्यूटर के बुनियादी जानकारी के साथ-साथ वित्तीय साक्षरता, कानूनी साक्षरता, चुनावी साक्षरता, व्यक्तित्व विकास, श्रेष्ठ पालकत्व, अच्छे नागरिक, आनलाइन भुगतान, समय प्रबंधन व आत्म रक्षा सहित सोशल मीडिया का ज्ञान कराया जाता है. यह कार्यक्रम पूर्णतः निःशुल्क है.

http://जानकारी उपलब्ध नहीं कराया, तीन जनसूचना अधिकारी पर 25-25 हजार रुपए अर्थदण्ड

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now