रायपुर. शासन के निर्णय अनुसार छत्तीसगढ़ में 16 हजार से ज्यादा शिक्षाकर्मियों का संविलियन किया जाएगा. इस संबंध में राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेशानुसार 2 साल या उससे अधिक की सेवा अवधि पूरी करने वाले शेष बचे पंचायत-नगरीय निकाय संवर्ग के 16 हजार 278 शिक्षकों का संविलियन 1 नवम्बर 2020 से शिक्षा विभाग में किया जाएगा. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में 14 जुलाई को आयोजित मंत्री परिषद की बैठक में 2 वर्ष या उससे अधिक की सेवा अवधि पूर्ण करने वाले शेष बचे पंचायत और नगरीय निकाय संवर्ग के शिक्षकों का संविलियन 1 नवम्बर 2020 से स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा किए जाने का निर्णय लिया गया था.
http://जल्द मिलेगी कोरोना की सबसे सस्ती दवा, इतनी होगी एक टैबलेट की कीमत
आदेश में कहा गया है कि जिन पंचायतों और नगरीय निकायों के शिक्षकों ने 1 जुलाई 2020 को 8 वर्ष पूरा कर लिया है उसका संविलियन भी स्कूल शिक्षा विभाग में 1 नवम्बर 2020 से किया जाए. संविलियन की सेवा शर्तें विभाग द्वारा पूर्व में जारी आदेश के अनुसार होंगे. आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि शिक्षक पंचायत-नगरीय निकाय संवर्ग के जारी नियुक्ति आदेश के खिलाफ यदि किसी न्यायालय में प्रकरण विचाराधीन है तो उनका संविलियन न्यायालीन निर्णय के अनुसार होगा.
http://रितेश पांडेय के कांवर गीत ‘मेरा भोला है भंडारी’ ने मचाया धमाल, देखिए वीडियो







