बलौदाबाजार. भाटापारा (ग्रामीण) पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान छोटा हाथी वाहन क्रमांक सीजी 10 एजी 8440 से पंचायत चुनाव में खपाने ले जा रहे शराब बरामद की है. पुलिस के मुताबिक शनिवार को मुखबिर की सूचना पर उक्त वाहन को रोककर तलाशी के दौरान 20 पेटी गोवा स्प्राइट व्हिस्की शराब बरामद की गई. वाहन चालक ने अपना नाम संतोष ध्रुव पिता देवचरण ध्रुव (38) साकिन खैरी तथा वाहन में सवार अन्य व्यक्ति ने अपना नाम शाहिद रजा पिता यासीन रजा (27) गुर्रा का रहने वाला बताया. दोनों ने पृथक-पृथक पूछताछ करने पर उक्त शराब नेहरू वार्ड भाटापारा निवासी देवेन्द्र उर्फ मिक्कू सचदेव (47) द्वारा ग्राम टेहका में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शराब छोड़ने के लिए कहा जाना बताया.
http://भारत ने न्यूजीलैंड का 5-0 से किया क्लीन स्वीप, आखिरी मैच 7 रनों से जीता
मिक्कू सचदेव की तलाश में पुलिस टीम ईट भट्टा मकान राजाढार जाकर तलाशी ली तो दो कमरे में अवैध रूप से एमपी ब्रांन्ड का 307 पेटी गोवा स्प्राइट व्हिस्की शराब मिली. जुमला शराब 15696 पाव अंग्रेजी शराब बल्क लीटर 2825.280 कीमती 14,12,640 रुपए एवं टाटा छोटा हाथी जब्त कर लिया गया है. आरोपियों को धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 36 आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में लिया गया है. उक्त कार्रवाई में आईपीएस प्रशिक्षु अंकिता शर्मा, थाना भाटापारा ग्रामीण प्रभारी नरेश चौहान, थाना भाटापारा शहर प्रभारी महेश ध्रुव, प्रउनि नरेन्द्र सिंह, उनि होरीराम रात्रे, प्रआर घनश्याम वर्मा, आरक्षक रविप्रकाश कंवर, सतीश साहू, हदय आजाद, सीताराम ध्रुव, टिकेश्वर साहू, मोहन सिदार एवं लोकसिंह कंवर का योगदान रहा.
http://श्रीनगर में सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला, 2 जवान समेत चार घायल







