नई दिल्ली. एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों वो टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने हुस्न का जादू चला रही हैं और दर्शकों को अपनी अदाओं का कायल बना रही हैं. ऐसे में अपने लेटेस्ट वीडियो से उन्होंने बवाल ही मचा दिया है, जिसमें उनकी अदाओं, एक्सप्रेशंस और सिजलिंग मूव्स देखते ही बन रहे हैं. वो हिंदी सॉन्ग ‘अंग लगा दे रे’ पर दीपिका पादुकोण को भी टक्कर दे रही हैं. उनका वीडियो वायरल हो रहा है. मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, जो कि उनका डांस वीडियो है. इसमें वो नागिन जैसे बलखाते हुए नजर आ रही हैं.
https://कोरोना का ऐसा खौफ…दो साल तक कमरे में बंद रहीं मां-बेटी
वीडियो में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस व्हाइट कलर की साड़ी के साथ नीले ब्लाउज में नजर आ रही हैं. वो अपने सिजलिंग मूव्स और कातिल अदाएं दिखा रही हैं. बता दें कि मोनालिसा अपने ग्लैमरस अवतार के लिए चर्चा में रहती हैं. इससे पहले भी हाल ही में उन्होंने रेड कलर की साड़ी इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उन्हें ग्लैमरस अवतार में देखा गया था. वो चाहे इंडियन ड्रेस में हो या फिर वेस्टर्न हर लुक में ही एक्ट्रेस कमाल कर देती हैं. बहरहाल, अगर मोनालिसा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों कई वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं. उन्हें जल्द ही वेब सीरीज ‘फव्वारा चौक’ में देखा जाएगा.
https://केंद्रीय मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी- देशहित में स्थगित कर दें भारत जोड़ो यात्रा










