रायपुर. राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में सुबह से हो रही हल्की बारिश ने ठंड बढ़ा दी है. मौसम विभाग का अनुमान है बूंदाबादी का यह मौसम गुरुवार शाम तक बना रहेगा. बाद मौसम साफ होगा.7 और 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. इसकी वजह से कड़ाके की ठंड का एहसास होगा. रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश में उत्तर की ओर से ठंडी और शुष्क हवा का आना जारी है. दो दिनों से बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा भी आने लगी है. रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में उसका सम्मिलन बिंदु है.
https://PM Kisan: लाभार्थी लिस्ट में दिख रहा है ये मैसेज तो नहीं मिलेगी 13वीं किस्त
यानी इस क्षेत्र में अलग-अलग प्रकृति की हवा टकरा रही है. नमी वाली हवा के संपर्क में आने से स्थानीय स्तर पर ही बादल बने हैं. यह बादल घने नहीं हैं. इनकी ऊंचाई केवल 150 मीटर की है. ऐसे में रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में बूंदाबादी हो रही है. सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भी बादलों का प्रभाव है. बुधवार रात से इनका असर कम होना शुरू हो जाएगा. गुरुवार शाम तक बादलों के छंट जाने की संभावना बन रही है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट तेज होगी.7 और 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हो सकती है। संभावना है कि उन दो-तीन दिनों में इस सीजन की सबसे अधिक ठंड पड़े.
https://विजय-रश्मिका कर रहे हैं सीक्रेट डेटिंग? वायरल फोटो को देख फैंस को शक







