नई दिल्ली. फेमस फिल्म मेकर साजिद खान पर मॉडल पाउला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसके बारे में लिखा है. पाउला ने लिखा- जब #METOO मूवमेंट शुरू हुआ था, तो कई लोगों ने साजिद खान को लेकर काफी कुछ कहा. मुझ में ऐसा करने की हिम्मत नहीं थी क्योंकि हर दूसरे एक्टर की तरह जिसके पास कोई गॉड फादर नहीं है और अपने फैमिली के लिए कमाना है तो मैं चुप रही. अब मेरे पेरेंट्स मेरे साथ नहीं है. मैं केवल खुद के लिए कमाती हूं, तो मैं ये बताने की हिम्मत रखती हूं कि मुझे 17 साल की उम्र में साजिद खान ने हैरेस किया था.
http://परिवार को मौत और सर्वनाश का डर दिखाकर ठगी, दो फर्जी बाबा गिरफ्तार
पाउला ने लिखा- उसने मुझे गंदी बातें कहीं, उसने मुझे छूने की कोशिश की. यहां तक की साजिद ने मुझे उसके सामने कपड़े उतारने तक के लिए कहा, केवल उसकी हाउसफुल फिल्म में रोल के लिए. भगवान जाने उसने ऐसा कितनी लड़कियों के साथ किया होगा. अब मैं इसलिए सामने आ रही हूं कि मुझे ये एहसास हुआ कि इसने मुझे बहुत बुरी तरह से प्रभावित किया है, जब मैं बच्ची थी और मैंने नहीं बोलना चुना. इस तरह के लोगों को जेल की सलाखों के पीछे होना चाहिए, न केवल कास्टिंग काउच के लिए बल्कि बहलाने-फुसलाने और आपके सपनों को दूर करने के लिए.
http://रिया-शोविक समेत सभी 6 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज










