আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सिंहदेव के समर्थन में भाषण देने पर विधायक समर्थक ने पूर्व जिलाध्यक्ष को पीटा

Published on: October 24, 2021
---Advertisement---

जशपुर. कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव समर्थक एक नेता के साथ धक्का-मुक्का हुई. दरअसल, एआईसीसी से छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव एक सप्ताह के दौरे पर हैं. वे सरगुजा क्षेत्र में लगातार बैठकें कर रहे हैं. रविवार को जशपुर में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित था. सम्मेलन शुरू हुआ ही था और पूर्व जिलाध्यक्ष और माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य पवन अग्रवाल भाषण दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत में टीएस सिंहदेव के योगदान की बात की. उन्होंने कहा कि कोई भी कार्यकर्ता इसलिए काम करता है कि सरकार बनेगी तो उसकी भी सुनी जाएगी.

https://कोरोना का नया वेरिएंट AY-4 मिला, ज्यादा तेजी से फैलने की आशंका

उनकी बात अभी पूरी भी नहीं हो पाई थी कि जशपुर कांग्रेस जिला अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इफ्तिखार हसन ने मंच पर पहुंचकर उनसे माइक छीन लिया. इस प्रक्रिया में पवन अग्रवाल को धक्का मारा और थप्पड़ लगाए. यह देखकर पुलिसकर्मी और दूसरे लोग दौड़कर वहां पहुंचे और दोनों नेताओं को अलग किया. इस बीच करीब 20 मिनट तक वहां हंगामा होता रहा. इफ्तिखार हसन, कुनकुरी विधायक यूडी मिंज के समर्थक माने जाते हैं. पवन अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कुनकुरी विधायक के इशारे पर उनके साथ धक्कामुक्की की गई है.

https://हिना खान के ग्लैमरस लुक ने उड़ाए होश, तस्वीरें वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now