আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करते हुए विधायक बोले- गांव के विकास से ही देश का विकास संभव

Published on: December 15, 2019
---Advertisement---
तारेश साहू

खल्लारी. विधायक द्वारिकाधीश यादव के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत मुख्यालय भीमखोज सहित आश्रित ग्राम रैताल, जोरातराई, कमार डेरा, बस्ती भीमखोज, संतोषी नगर आदि जगहों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण संपन्न हुआ. आयोजन की अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, विशेष अतिथि भीमखोज सरपंच व बागबाहरा सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रमोद चंद्राकर, आदिवासी नेता फूलसिंग ध्रुव, मरार कसहीबाहरा सरपंच रिंकू चेतन चंद्राकर, तेंदूकोना परिक्षेत्र साहू संघ के अध्यक्ष तुलाराम साहू, ग्राम पंचायत घोंच के पूर्व सरपंच मोती साहू, भीमखोज के उपसरपंच भुवन निर्मलकर, पंच रोशन साहू आदि उपस्थित रहे. भीमखोज में लोकार्पण और सम्मान समारोह का आयोजन नवनिर्मित राजीव गांधी सेवा केन्द्र भवन परिसर में संपन्न हुआ. इस मौके पर विधायक ने विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया.

http://धान खरीदी की लिमिट घटाने से किसानों में गुस्सा, समितियां भी परेशान!

जिसमें 1 करोड़ 16 हजार की लागत से पुल निर्माण, 12 लाख की लागत से राजीव गांधी सेवा केंद्र, 5 लाख की लागत से संतोषीनगर पारा में प्राथमिक शाला भवन का जीर्णोद्धार, 3 लाख की लागत से संतोषीनगर पारा में आंगनबाड़ी भवन, 2 लाख की लागत से भीमखोज में सामुदायिक भवन, 8 लाख की लागत से भीमखोज में नवीन प्राथमिक शाला भवन, 8 लाख 65 हजार की लागत से भीमखोज के प्राथमिक शाला में आहाता निर्माण, 6 लाख 15 हजार की लागत से जोरातराई में सामुदायिक भवन, 3 लाख 65 हजार की लागत से जोरातराई के कमारडेरा में आंगनबाड़ी भवन सहित आदि निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक द्वारिकाधीश ने कहा कि गांव के विकास से ही देश का विकास संभव है क्योंकि देश की नींव गांव में ही है. इसलिए हमारे क्षेत्रों में ग्राम पंचायतों की मजबूती से गांवों में विकास की गंगा बहेगी. आयोजन को स्थानीय सरपंच प्रमोद चन्द्राकर और विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर ने भी संबोधित किया.

http://सभी घरों में 24 घंटे पानी और मच्छरमुक्त शहर समेत भाजपा की 15 घोषणाएं

कार्यक्रम में भीमखोज सरपंच व बागबाहरा सरपंच संघ के अध्यक्ष प्रमोद चन्द्राकर के विशेष प्रयास से जनहित में सराहनीय कार्य करने वाले गांव के वरिष्ठ नागरिक और पंचों को सम्मान पत्र भेंट किया. मितानिनों को भी सम्मान पत्र के साथ साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया. आयोजन का संचालन ईश्वर साहू व तारेश साहू और अंत में आभार प्रदर्शन भीमखोज पंचायत के सचिव चक्रधर साहू ने किया. इस अवसर पर कुंजलाल साहू, कोमल महानंद, वरूण यादव, मोहन कुलदीप, मोहन राजपूत, करण निर्मलकर, नरेंद्र सिन्हा, चतुर ध्रुव, प्रभा साहू, खिरोबाई, ईश्वरी संवरा, सोहद्रा बाई, कुलेश्वरी बरिहा, धानबाई, दशरी बाई, संतोषी बाई, कौशल बाई, चकर सिंग, पुनितराम, रामलाल बरिहा, श्यामसुन्दर कमार, उज्जैन पटेल, रामेश्वर ध्रुव, केशव चक्रधारी, परस बरिहा, पन्ना निर्मलकर, यादवराम निषाद, ताराचंद साहू, कांशी यादव, तिहारू राम, पिलऊराम, गेंदालाल, मेहतराम, शिवप्रसाद सहित क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now