महासमुंद. लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए शहर की पुरानी बस्ती में पहुंचकर विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने सहयोग राशि के साथ राशन सामग्री एकत्र की. जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष भागीरथी चंद्राकर व दाउलाल चंद्राकर के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में यहां देखते ही देखते ही 18 हजार 937 रुपए एकत्र हुई. सहयोग करने वालों में पं. नवीन शर्मा, चिंताराम चंद्राकर, मोहन चंद्राकर, रामसहाय चंद्राकर, देवेश चंद्राकर, भरत चंद्राकर, सरजू चन्द्राकर, कमल चंद्राकर, हुकुम चंद्राकर, रेखलाल चंद्राकर, भुखु चंद्राकर, बिन्नू कौशिक, अमरौतिन बाई, स्व दुर्गा प्रसाद के परिजन, मनीष चंद्राकर,
http://महानदी पार कर पारागांव पहुंचे दो दंतैल, 8 गांवों में अलर्ट
रिंकू चंद्राकर, मोहन धीवर, मोंटी विश्कर्मा, सोरम, श्री तम्बोली, गौतम द्रोपती चंद्राकर, विजय चंद्राकर, शेखर चंद्राकर, मयंक सोनी, रवि राठी आदि शामिल हैं. वहीं डोनेशन ऑन व्हील्स अभियान के तहत प्रकाश राव साकरकर, वेंकटेश चंद्राकर, युसूफ सैफी, हर्षवर्धन साहू, वेदांत सोनी, पंकज साहू, युवराज साहू, मनवीर पाल आदि ने राहत सामाग्री दान करते हुए सहयोग किया. इसी तरह रविवार को विधायक श्री चंद्राकर ने कस्तूरबा गांधी ट्रस्ट बेलसोंडा पहुंचकर बच्चों के लिए राहत सामग्री प्रदान की. इस अवसर पर राजेंद्र चंद्राकर प्रमुख रूप से मौजूद थे.
http://VIDEO : हार्दिक पंड्या ने कहा- कॉफी बहुत महंगी पड़ी, अब ग्रीन टी पीता हूं







