खल्लारी. आदर्श ग्राम कमरौद में 3 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण और 4 लाख की लागत से गौठान में शेड निर्माण के लिए मुख्य अतिथि विधायक द्वारिकाधीश यादव ने भूमिपूजन किया. अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य सीमा देवा निर्मलकर, विशेष अतिथि सरपंच प्रेमीन ध्रुव एवं समस्त पंचगण थे. विधायक यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में विकास की गंगा बहाने हरसंभव प्रयास कांग्रेस सरकार कर रही है. कांग्रेस की सरकार बनने के बाद प्रदेश में विकास की गति तेजी से बढ़ने लगी है. कार्यकर्ताओं ने कमरौद से चरौदा तक पक्की सड़क और गांव में मुक्तिधाम स्वीकृति कराने की मांग विधायक से की.
http://अमिताभ-अभिषेक कोरोना पॉजिटिव, आइसोलेशन यूनिट में भर्ती
जिस पर उन्होने इन मांगों को शीघ्र पूर्ण कराने का आश्वासन दिया. कमरौद में भूमिपूजन कार्यक्रम का संचालन बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के महामंत्री मोहन कुलदीप एवं आभार प्रदर्शन सरपंच प्रेमीन ध्रुव ने किया. इस दौरान विधायक प्रतिनिधि देवानंद निर्मलकर, बागबाहरा शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रवि निषाद, वरिष्ठ कांग्रेसी विष्णु महानंद, सिकंदर ठाकुर, गणेश शर्मा, कमरौद के पूर्व सरपंच भुवन साहू, खल्लारी साहू समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष चमन साहू, बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के प्रवक्ता सेवाराम साहू, कोषाध्यक्ष तारेश साहू, सचिव व पूर्व सरपंच सुरेश सहिस, सरपंच प्रतिनिधि तातूराम ध्रुव,
http://रोका-छेका अभियान में लापरवाही बरतने पर दो जोन कमिश्नरों को नोटिस
मामाभांचा ग्रामीण सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष कोमल महानंद, डूमरपाली सरपंच नंद कुमार निषाद, पोटिया सरपंच प्रतिनिधि द्वारिका सिन्हा, मामाभांचा के उपसरपंच राजेश साहू, पंचायत सचिव असवंत साहू, आमाकोनी सरपंच प्रतिनिधि आशाराम मोंगरे, बरूण यादव, लखबीर छाबड़ा, रुपेश गोयल, नवनीत सलूजा, मनोज गोयल, पंकज हरपाल, लोकेश्वर चन्द्राकर, रोशन साहू, अशोक अग्रवाल, हबला यादव, दिनेश मोंगरे, सबीर बड़ा खान, राहुल सलूजा, चौंकी साहू, ठगिया साहू, तेजराम साहू, भूषण नामदेव, थानूराम साहू, उमाशंकर साहू, भूषण साहू, शंकर साहू, मणिराम यादव, चमन यादव, गैंदूराम पटेल, गरीबा पटेल, डोमन साहू, धनीराम साहू समेत आदि उपस्थित रहे.
खाद्य विभाग ने किया स्पष्ट, राशन कार्ड से नहीं कटेगा किसी का नाम https://t.co/WJShAIWlqV
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 11, 2020







