बागबाहरा. खेल में दो पहलू होते हैं हार और जीत. जीतने वाला खुशी का इजहार करता है और हारने वाला निश्चित ही मायूस होते हैं पर हारने वाली टीमों को हार से निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि आगे खेल की अच्छी तैयारी पर ध्यान देना चाहिए. हारने वाली टीम अपने खेल में सुधार कर जीत हासिल करती है. उपरोक्त बातें ग्राम कोल्दा में अंतरराज्यीय कबड्ड़ी प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि की आसंदी से विधायक द्वारिकाधीश यादव ने कही. प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच के दौरान विधायक द्वारिकाधीश यादव, जनपद सदस्य तेजन चंद्राकर, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सिकंदर सिंह ठाकुर, कांग्रेस नेता गणेश शर्मा, पारस सांखला,
http://क्रिकेट के वीडियो से प्रियंका ने साधा वित्त और रेल मंत्री पर निशाना
भुरकोनी सरपंच संजय अग्रवाल, कोल्दा के सरपंच एवं पिथौरा सरपंच संघ के अध्यक्ष नीलकंठ साहू, चंद्राहस साहू, शहजान पासा, करतार नायक सहित क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए. विधायक यादव ने कोल्दा के ग्रामीणों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप लोगों ने मुझे चुनाव मे भारी मतों से जीताया मैं आप सभी का हृदय से आभार व्याक्त करता हूं. साथ ही उन्होंने सरकार की योजनाओं नरुवा, घुरुवा, गरवा, बाड़ी के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. प्रतियोगिता में डॉ चिंता साहू, गोविंद साहू, गैंदू साहू, मनोज चक्रधारी, पोखन साहू, सोमेस साहू, पंकज शुक्ला, रोहित साहू प्रमुख रुप से उपस्थित थे.
http://सिर पर गेंद लगते ही गिर पड़े आंद्रे रसेल, सामने आया दर्दनाक VIDEO







