रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने कार्रवाई करते हुए अपने विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को ही पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी और प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से मुलाकात की. उन्हें धर्मजीत सिंह को पार्टी से निष्कासित करने की सूचना देकर डॉ. रेणु जोगी को विधायक दल के नेता की मान्यता देने का आग्रह किया है. पार्टी ने धर्मजीत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की भी सिफारिश की है.
https://मुख्यमंत्री ने प्राचार्य को किया निलंबित, स्कूली छात्रा ने की थी शिकायत
बता दें कि विधायक धर्मजीत सिंह को पार्टी संस्थापक स्व. अजीत जोगी ने बहुत ही विश्वास के साथ पार्टी विधायक दल का नेता बनाया था, लेकिन करीब एक वर्ष से, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में यह शिकायत लगातार लाई जा रही थी कि जेसीसीजे के लोरमी विधानसभा से विधायक ठाकुर धरमजीत सिंह अनुसूचित जाति, जनजाति, गरीब पिछड़ा वर्ग से संबंधित पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं लोगों को दरकिनार कर लगातार उनकी उपेक्षा कर रहे हैं और एक वर्ग विशेष के लोगों को ही महत्व दे रहे हैं.
https://विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ अब इस लुक में आएंगे नजर







