भिलाई. विधायक और नगर निगम के महापौर देवेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. यह रिपोर्ट रैपिड टेस्ट से आई है. उन्होने ट्वीट कर ये जानकारी दी. उन्होने ट्वीट किया- पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ महसूस होने पे होम आइसोलेशन पर था. आज Covid-19 रैपिड टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है. किसी को भी चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है, पिछले दिनों में किसी से भी सम्पर्क में नहीं आया हूँ. आप सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ. जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आऊँगा.
http://5 क्विंटल गांजा बरामद, महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार
राज्य में अब तक 555.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज
रायपुर. छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक राज्य में 555.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के अनुसार 2 अगस्त को सवेरे रिकार्ड की गई वर्षा की जानकारी के अनुसार सरगुजा में 5.3 मिमी, सूरजपुर में 8.3 मिमी., बलरामपुर में 0.2 मिमी, जशपुर में 2.2 मिमी, कोरिया में 9.1 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई है.
रायपुर में 15.3 मिमी, बलौदा बाजार में 0.7 मिमी, गरियाबंद में 0.9 मिमी, महासमुंद में 27.6 मिमी, धमतरी में 5.1 मिमी, बिलासपुर में 5.6 मिमी, रायगढ़ में 8.5 मिमी, जांजगीर चांपा में 0.8 मिमी, कोरबा में 2.6मिमी, दुर्ग में 18.6 मिमी, कबीरधाम में 0.4 मिमी, राजनांदगांव में 5.5 मिमी, बालोद में 0.3 मिमी, बेमेतरा में 3.2 मिमी, बस्तर में 14.3 मिमी, कोंडागांव में 17.5 मिमी, कांकेर में 4.1 मिमी, नारायणपुर में 8.5 मिमी, सुकमा में 11.3 मिमी, दंतेवाड़ा में 6.0 मिमी तथा बीजापुर में 10.0 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई.
http://अक्षरा सिंह का नया गाना ‘स्वागत है श्री राम का’ रिलीज, देखिए वीडियो
पिछले कुछ दिनो से अस्वस्थ महसूस होने पे होम आइसोलेशन पे था।आज #Covid_19 रैपिड टेस्ट में मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है।किसी को भी चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है,पिछले दिनों में किसी से भी सम्पर्क में नहीं आया हूँ ।
सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच वापस आऊँगा।— Devendra Yadav (@Devendra_1925) August 2, 2020







