रायपुर. रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह अपने बयानों को लेकर इन दिनों सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होने अपनी ही पार्टी पर निशाना साधा है. उन्होने शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह पर गंभीर आरोप लगाया है. विधायक सिंह ने कहा कि शिक्षा और ट्रायबल विभाग को भाजपा नेताओं ने हाईजैक कर लिया है. कांग्रेस के लोगों की सुनी ही नहीं जा रही है. भाजपा के लोग सूची बना रहे हैं. भाजपा नेताओं के घर सूची बन रही है. विधायक ने आगे कहा कि शिक्षकों से ट्रांसफर और पदस्थापना के लिए बाकायदा पोस्ट कार्ड जारी करके घूस मांगी जा रही.
http://बुजुर्ग शख्स के सिर पर निकल आया सींग, डॉक्टर भी रह गए हैरान
इसके लिए बाकायदा बोली लगाई जा रही है. बीईओ बनना है तो 5 लाख, डीईओ बनना है तो 7 लाख, शिक्षाकर्मी का ट्रांसफ़र है तो 6 महीने का तनख़्वाह एडवांस दो यह आलम है. हम लोग दिल्ली गए वोरा जी और पुनिया जी से आग्रह किए कि मंत्री को हाईजैक किए हैं उसे मुक्त कराएं और यदि नहीं सुधरता तो हटा दें. कुछ ही दिन पहले विधायक ने कहा था कि किसानों के साथ धोखाधड़ी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ जांच होनी चाहिए और उन्हें हर हालत में जेल भेजा जाना चाहिए. ऐसे अधिकारियों को जूता मारना पड़े तो मारो, लेकिन किसानों को धोखा देना किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
http://कोल्दा में विधायक द्वारिकाधीश ने कहा- हार से नहीं होना चाहिए निराश







