আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोचिंग जा रही छात्राओं से बदमाशों ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

Published on: December 18, 2021
---Advertisement---

कवर्धा. छात्राओं से छेड़छाड़ और उन पर गंदे-गंदे कमेंट करने का मामला सामने आया है. छात्राओं की शिकायत के बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार एकता चौक के पास कुछ स्कूली छात्राएं कोचिंग पढ़ने के लिए आती हैं. शनिवार सुबह भी वह कोचिंग के लिए जा रही थीं. इसी बीच मो. जाकिर खान और मो. इमरान खान रास्ते में पहुंच गए. दोनों लड़कियों को बीच रास्ते में रोक लिया और उन पर गंदे-गंदे कमेंट करने लगे. इतना ही दोनों आरोपियों ने छेड़छाड़ की. लड़कियों ने जब उन्हें रोका तो गाली-गलौज करने लगे. बाद लड़कियां वहां से किसी तरह निकल गईं. छात्राओं ने इस मामले की शिकायत अपने परिजनों से की. परिजनों से शिकायत के बाद पूरा मामला थाने पहुंचा और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ थाना 294, थाना 354(क), 354(घ) के तहत केस दर्ज किया गया है.

https://महिला IAS ने शादी में नहीं कराया कन्यादान, पिता से बोलीं- मैं दान की चीज नहीं, आपकी बेटी हूं

अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण जनवरी के प्रथम सप्ताह से, आवेदन आमंत्रित

धमतरी. बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के द्वारा जनवरी-2022 के प्रथम सप्ताह से अगरबत्ती निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके इच्छुक हितग्राहियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. संस्था की निदेशक ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में अगरबत्ती निर्माण की सामग्री एवं उनके मिश्रण, अगरबत्ती तैयार करने की मशीन से संबंधित तकनीकी जानकारी सहित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके अलावा अगरबत्ती को सुखाने, संग्रहित करने सहित अन्य प्रकार की आवश्यक जानकारी प्रशिक्षण के दौरान दिया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण लेने की इच्छुक महिलाएं जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है, वे ऑनलाइन आवेदन www.rsetidhamtari.org कर सकती हैं. यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क एवं आवासीय सुविधायुक्त होगा.

https://नीति आयोग की चेतावनी- ब्रिटेन की तरह भारत में फैला ओमिक्रॉन तो रोजाना सामने आ सकते हैं 14 लाख केस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now