আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मेहमानी में आई बालिका से किया दुष्कर्म, चढ़ा पुलिस के हत्थे

Published on: December 28, 2020
---Advertisement---

रायगढ़. मेहमानी में गांव आई बालिका से जबरन दुष्कर्म करने वाले की शिकायत पर तत्काल पास्को एक्ट के तहत युवक को गिरफ्तार कर लिया है. घटना पुसौर के बासनपाली गांव की है, जहां तमनार से अपने रिश्तेदार के यहां आई बालिका दुष्कर्म का शिकार हो गई. बालिका ने तमनार पुलिस को बताया कि शनिवार रात 7.30 बजे के लगभग वह घर के खलिहान कोठार में गई थी, जहां पहले से मौजूद बासनपाली गांव के हेमन्त राठिया ने बालिका को धमकाया और उससे दुष्कर्म किया. जिसकी रिपोर्ट बालिका ने अपने गांव लौट कर तमनार थाने में दर्ज कराई. थानेदार किरण गुप्ता ने मामला दर्ज कर जांच के लिए पुसौर पुलिस को भेजा. वहीं पुसौर टीआई गौरीशंकर दुबे ने हेंमत को गांव से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इस मामले में अप क्र 434/2020 धारा 376 IPC, 4 पास्को एक्ट के तहत अपराध कायम किया है.

http://भैंसों का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 50 हजार रुपए फिरौती


लक्षण दिखने के 24 घंटे के अंदर कोरोना जांच अवश्य कराएं

बेमेतरा. कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है. लेकिन लोगों द्वारा लापरवाही बरतने के कारण मृत्यु के आंकड़े बढ़ रहे हैं. राज्य स्तरीय डेथ आडिट में यह जानकारी सामने आई कि 11 से 17 दिसंबर के मध्य अस्पताल में भर्ती होने के 24 घंटे के अंदर ही उस सप्ताह हुई कुल मृत्यु की 28 प्रतिशत मृत्यु हुईं क्योंकि लक्षण नजर आने के बाद भी लोग कोरोना की जांच नहीं करवा रहें और स्थित बिगड़ने पर ही अस्पताल पहुंचते हैं.

इस दौरान 12 प्रतिशत मृत्यु 48 घंटों के अंदर एवं 6 प्रतिशत 2-3 दिनों के अंदर हुई. उम्र वार आंकडों के अनुसार 60 वर्ष से मरीजों में केस फेटलिटी रेट 4.45 था, जबकि 45-59 उम्र मे यह 0.92 था. इसीलिए डॉक्टर बार-बार समझाइश दे रहे हैं कि बुजुर्गों का अत्यधिक ख्याल रखा जाए और सर्दी, बुखार, थकान, उल्टी-दस्त, भूख न लगने आदि के लक्षण दिखने पर तुंरंत जांच कराएं. दवाई दुकान से स्वंयं दवाई लेकर न खाएं.

http://इस साल सस्ता सोना खरीदने का आखिरी मौका, आज से खरीदें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now