আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

बहन से छेड़छाड़ करने पर नाबालिग ने दूसरे नाबालिग की चाकू मारकर की हत्या

Published on: January 18, 2020
---Advertisement---

रायपुर. बहन से छेड़ाछाड़ करने पर एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी. जानकारी के मुताबिक, टिकरापारा क्षेत्र के संतोषी नगर में शनिवार दोपहर एक नाबालिग ने दूसरे नाबालिग अब्दुल कादिर को चाकू मार दिया. सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और अब्दुल को अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. नाबालिग की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने का घेराव कर दिया. थाने के घेराव की सूचना मिलने पर सीएसपी पुरानी बस्ती सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए.

http://ट्रक से टकराई अभिनेत्री शबाना आजमी की कार, गंभीर रूप से घायल

समझाइश कर लोगों को शांत कराया गया. इसके बाद पुलिस ने चाकू मारने वाले आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया. उसे पुलिस थाने लेकर आई है, जहां उससे पूछताछ की. पूछताछ में जानकारी मिली कि मरने वाला नाबालिग अब्दुल कादिर आरोपी की बहन से अक्सर छेड़छाड़ करता था. इसको लेकर आरोपी ने कई बार विरोध भी किया और नाबालिगों के गुट भी आपस में भिड़े थे. इसके चलते नाबालिग ने शनिवार को अब्दुल पर चाकू से वार कर दिया. इस दौरान छीना झपटी में आरोपी भी चाकू से चोटिल हुआ है.

http://मुख्यमंत्री भूपेश ने बजट के लिए आम जनता से मांगे सुझाव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now