আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

फिरौती के लिए नाबालिगों का अपहरण, 6 आरोपी गिरफ्तार

Published on: June 4, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. नाबालिगों के शातिर अपहरणकर्ताओं को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही धर दबोचा. पुलिस ने आरोपियों से अपहरण किए गए बच्चों को छुड़ाकर परिजनों को सौंप दिया. आज सुबह 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले का खुलासा किया. उन्होनें बताया कि 3 जून को ग्राम खोखसा निवासी हेमलाल सागर बसना ने थाने में रात करीब 8 बजे अपने पुत्र व भतीजे के घर नहीं लौटने की शिकायत दर्ज कराई. उसने बताया कि पुत्र लल्ला सागर और भतीजा घर से सोल्ड पल्सर मोटर सायकल लेकर महासमुंद के लिए निकले हैं जो अब तक घर नहीं लौटे हैं. उनके पुत्र के फोन से किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर उनसे फिरौती की मांग की है.

http://हार्दिक पांड्या ने चुनी ऑल-टाइम IPL XI, इस भारतीय को दी कप्तानी

सूचना पर एसपी ने टीम गठित की और आरोपियों की तलाश में जुट गई. अपरहणकर्ताओं ने उन्हें 1.20 लाख रुपए लेकर पटेवा बुलाया पुलिस के कहने पर हेमसागर रूपए लेकर वहां पहुंचा. अपहरणकर्ताओं को पकड़ने सिविल ड्रेस में तैनात पुलिसकर्मी उनका इंतजार करते रहे लेकिन आरोपी लगातार स्थान बदलते रहे. इसी दौरान कांपा में हाईवे के पास कुछ संदिग्ध मोटर सायकल की लाइट बंद-चालू कर घूमते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो वे कांपा से खट्टी की ओर भागने लगे जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा. दो बाइक में सवार 6 लोगों में दो नाबालिग बच्चे और आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया.

http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के रिकॉर्ड 9304 नए मामले, 260 की मौत

आरोपियों में ग्राम कांपा निवासी मुन्ना साहू पिता संतू साहू (27), लकेश चंद्राकर पिता स्व. नारायण चंद्राकर (30), पुरूषोत्तम उर्फ भुरू सोनी पिता हेमलाल सोनी (40), ग्राम सेमराडीह थाना बलौदा बाजार निवासी फूलसिंग चंद्राकर पिता स्व. दाउलाल चंद्राकर (43), पटेवा निवासी भालूराम बघेल (33), बलौदाबाजार निवासी विक्की चंद्राकर पिता गणेश चंद्राकर (27) शामिल हैं. आरोपियों ने कड़ाई से पूछताछ करने पर किडनैपिंग की घटना को हेमलाल सागर के बड़े बेटे से पैसे का लेनदेन होना व उससे पैसे वसूल करने के लिए इस घटना को अंजाम देना बताया. फिलहाल मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. पत्रकारवार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेंभूरकर भी मौजूद थीं. इस कार्रवाई में एसडीओपी पुपलेश पात्रे, पटेवा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर, साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत एएसआई विकास शर्मा शामिल थे.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now