रायपुर. राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विभिन्न निगम, मंडल, आयोग, अभिकरण तथा प्राधिकरण में मनोनीत अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष को कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है. इस आशय का आदेश मंगलवार को मंत्रालय के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है. इनमें अध्यक्ष नागरिक आपूर्ति निगम राम गोपाल अग्रवाल, अध्यक्ष खनिज विकास निगम गिरीश देवांगन, अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल कुलदीप जूनेजा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम देवेन्द्र बहादुर सिंह तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) मिथिलेश स्वर्णकार को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है.
http://मुरूम की जगह डलवाई जा रही थी मिट्टी, सवाल उठाने पर सरपंच ने कर दी पंच की पिटाई
इसी तरह अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल शफी अहमद, अध्यक्ष पाठ्य पुस्तक निगम शैलेष नितिन त्रिवेदी, अध्यक्ष भंडार गृह निगम अरूण वोरा, अध्यक्ष खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड राजेन्द्र तिवारी, अध्यक्ष रायपुर विकास प्राधिकरण सुभाष धुप्पड़, अध्यक्ष मछुआ बोर्ड एमआर निषाद, अध्यक्ष अन्त्यवसायी सहकारी वित्त निगम धनेश पाटिला तथा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड बालकृष्ण पाठक को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है. इसके अलावा अध्यक्ष हस्तशिल्प विकास बोर्ड चंदन कश्यप, उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग श्रीमती पद्मा मनहर तथा उपाध्यक्ष अन्त्यवसायी सहकारी वित्त निगम श्रीमती नीता लोधी को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है. राज्य शासन द्वारा उन्हें केबिनेट तथा राज्य मंत्री का दर्जा केवल शिष्टाचार के लिए प्रदान किया गया है. उन्हें नियमानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व संबंधित प्रशासकीय विभाग, निगम, मंडल, अभिकरण, आयोग तथा प्राधिकरण का ही होगा.
http://T20 वर्ल्ड कप की तारीखों का ऐलान, 17 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट







