আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मंत्री सिंहदेव का ट्वीट- युवाओं की पीड़ा से मैं दुखी और शर्मिंदा हूँ, भाजपा बोली- आपका शर्मिंदा होना उचित

Published on: June 30, 2020
---Advertisement---

रायपुर. बेरोजगारी को लेकर स्वास्थ्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टीएस सिंहदेव सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि युवाओं की पीड़ा से बहुत दुखी और शर्मिंदा हैं. उन्होने ट्वीट किया कि- सभी बेरोज़गार शिक्षा कर्मियों, विद्या मितान, प्रेरकों एवं अन्य युवाओं की पीड़ा से मैं बहुत दुखी और शर्मिंदा हूँ. जन घोषणा पत्र के माध्यम से जो वायदा आपको किया था, मैं उस पर अटल हूं. यही विश्वास दिला रहा हूँ कि सरकार प्रयास कर रही है. हम आपके साथ हैं और साथ रहेंगे.

http://विधायक निधि से दस लाख की लागत से साहू सदन में बनेगा भवन

दरअसल, प्रदेश में करीब सवा साल से शिक्षक भर्ती प्रक्रिया अटकी हुई है. इसको लेकर अभ्यर्थी काफी नाराज हैं और लगातार प्रदर्शन भी करते रहे हैं. श्री सिंहदेव के इस ट्वीट के बाद भाजपा ने ट्वीट किया- TS_SinghDeo जी. आपका शर्मिंदा होना उचित है. आप भले इंसान हैं लेकिन, ज़ुल्म को चुपचाप सहना भी ज़ुल्म है. मंत्री बने रहने के लिए आप धोखा देने वाले की धौंस न सहें. वादों का बंदूक़ आपके कंधे पर रख कर ही चलाया गया था. खुल कर बोलिये. युवाओं से न्याय कीजिए. इतिहास क्षमा कर देगा आपको.

http://यहां छत्तीसगढ़ सरकार नहीं, एक अफसर का चलता है मौखिक आदेश!

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now