सुकमा. बस्तर संभाग साहू समाज द्वारा संभाग स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह रखा गया। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री कवासी लखमा का बस्तर संभाग के समाज के लोगों को नगर निगम जगदलपुर में महापौर एवं सभापति सहित सुकमा नगर पालिका में भी नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में राजू साहू को प्रतिनिधित्व दिए जाने के लिए सम्मान किया गया. जगदलपुर नगर निगम महापौर शफीरा साहू, सभापति कविता साहू एवं सुकमा नगर पालिका के अध्यक्ष राजू साहू का भी सम्मान किया गया। इस मौके पर बस्तर संभाग साहू युवक-युवती वैवाहिक पत्रिका का भी विमोचन किया गया.
http://शराबबंदी पर भूपेश सरकार की नीयत खराब : भाजपा
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री कवासी लखमा, अति विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण सिंह देव, विशिष्ट अतिथि जगदलपुर मेयर सफीरा साहू, सभापति कविता साहू, प्रदेश साहू संघ के उपाध्यक्ष गिरवर साहू, कमल साहू, गोदावरी साहू, बस्तर संभाग जिला साहू संघ अध्यक्ष द्वय गौरीशंकर साहू, सोनाराम साहू, सोमारू साहू, सुभाष जंजीर, इतवारी राम साहू, अवधेश साहू, चंद्रिका साहू, रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारेलाल साहू, उपाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश साहू, संगठन सचिव ललित साहू सहित बस्तर संभाग के विभिन्न तहसील, परिक्षेत्र एवं ग्राम इकाई से समाज के हजारों लोग सम्मिलित हुए.







