रायपुर. महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया के पति और पूर्व आईजी रविंद्र भेड़िया का रविवार देर रात 12 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया. हार्ट अटैक आने पर उन्हें रविवार को ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनका अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम पीपरछेड़ी, जिला बालोद में आज किया जाएगा. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है. मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्वर्गीय रविन्द्र भेंडिया के शोकसंतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और उनके परिवारजनों को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है.
http://IPL 2020 : MI की सीजन में तीसरी जीत, SRH को 34 रन से हराया
लालजीत से की गई ट्राईबल नियमों के तहत पदोन्नति की मांग
खरसिया. आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं धर्मजयगढ़ के लोकप्रिय विधायक लालजीत सिंह राठिया से मुलाकात कर प्रधानपाठक संघ एवं संयुक्त शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने ट्राइबल विभाग के नियमों के तहत प्राचार्य पदोन्नति में प्रधानपाठकों व व्याख्याताओं की संयुक्त वरिष्ठता और पदोन्नति की मांग की है. रविवार को प्रधानपाठक कल्याण संघ के संभागीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, खरसिया तहसील अध्यक्ष अमरसिंह जांगड़े, कोषाध्यक्ष वृजेंद्र राठौर, संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष दीनबंधु जयसवाल ने लालजीत सिंह के निवास पर पहुंचकर उन्हें ज्ञापन सौंपा. वहीं राठिया ने मांग पूरी करने का भरोसा दिलाया. बिलासपुर संभाग अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा ने बताया कि श्री राठिया द्वारा शीघ्र ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं शिक्षा एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री डॉक्टर प्रेमसाय टेकाम से संघ के पदाधिकारियों की मुलाकात करवा, त्रुटिपूर्ण नियम में संशोधन का आश्वासन दिया है.
http://राज्य में वन आधारित उद्योग को सरकार देगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री
सहयोगी मंत्री श्रीमती अनिला भेंडिया के पति और पूर्व आईजी रविंद्र भेंडिया जी के निधन का दुखद समाचार मिला।
वे एक साहसी पुलिस अधिकारी और सक्रिय सामाजसेवी थे।
ईश्वर दुख की इस घड़ी में परिवार को संबल प्रदान करें।
ओम शांति 🙏
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) October 5, 2020







